बिहार सरकार अब हर परिवार की महिला को ₹10,000 दे रही है? जी हां, बस एक बार आवेदन करिए और पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा, और खास बात – 6 महीने के अंदर-ही-अंदर आपको लाखों तक की मदद भी मिल सकती है। आज मैं आपको इस योजना के बारे कौन पात्र है, कौन नहीं, कैसे फॉर्म भरना है, और किन डॉक्यूमेंट्स की ज़रूरत पड़ेगी। रकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 शुरू की है। इस योजना के ज़रिए महिलाएँ अपना छोटा-मोटा बिज़नेस या रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद ले सकती हैं।
Subscribe our Channel
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 Highlights
- योजना का नाम: महिला रोजगार योजना बिहार 2026
- उद्देश्य: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार देना
- किसने शुरू की बिहार सरकार
- लॉन्च की तारीख 29 अगस्त 2026
- लाभार्थी बिहार राज्य की महिलाएँ
- पहली किस्त ₹10,000
- अतिरिक्त सहायता ₹2,00,000 तक
- आवेदन Form PDF Download
- आधिकारिक वेबसाइट जल्द उपलब्ध होगी
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 Online Apply कैसे करें?
दोस्तों, आवेदन करने का तरीका गांव और शहर के हिसाब से अलग है:
-
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं – ऑफलाइन फॉर्म भरकर जीविका समूह/सीएम दीदी को जमा करें।
-
शहरी क्षेत्र की महिलाएं – ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करें (अभी वेबसाइट लाइव नहीं हुई है, जल्द ही होगी)।
फॉर्म डाउनलोड कैसे करें?
-
गूगल पर सर्च करें – Mahila Rojgar Form PDF – eGovtSchemes.com
-
वहां आपको मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लिंक मिलेगा।
-
डायरेक्ट वहां से आप फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं।
👉 यहां दो प्रकार के फॉर्म हैं:
-
फॉर्म 1 – जो पहले से जीविका सदस्य हैं।
-
फॉर्म 2 – जो जीविका सदस्य नहीं हैं, उन्हें पहले यह फॉर्म भरना होगा + फॉर्म 1 भी।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले ये डॉक्यूमेंट तैयार रख लें:
-
आधार कार्ड
-
बैंक पासबुक
-
मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
जाति/निवास प्रमाण पत्र
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 Form PDF
बहुत लोग पूछते हैं कि Mahila rojgar yojana 2026 bihar form pdf कहाँ से मिलेगा?दिए गए लिंक पर क्लिक करें –Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 Form PDFडाउनलोड
18 स्वरोज़गार कामों की List 2026
इन विशिष्ट व्यवसायों या कामों के लिए पात्र महिला लाभार्थियों को योजना के पहले चरण में ₹10,000 की सहायता दी जाएगी, जैसा कि ग्रामीण विकास विभाग के दिशानिर्देशों में बताया गया है ।
-
फल, जूस और डेयरी प्रोडक्ट की दुकान
-
सब्जी एवं फल की दुकान
-
किराना (दैनिक उपयोग) दुकान
-
प्लास्टिक सामग्री दुकान
-
बर्तन की दुकान
-
खिलौना एवं जेनरल स्टोर
-
ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग दुकान
-
मोबाइल बिक्री और रिपेयरिंग
-
स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी की दुकान
-
खाद्य सामग्री की दुकान
-
ब्यूटी पार्लर
-
कॉस्मेटिक (सौंदर्य-उत्पाद) दुकान
-
कृत्रिम ज्वेलरी दुकान
-
कपड़ा दुकान
-
फुटवियर दुकान
-
सिलाई का काम (टेलरिंग)
-
कृषि-संबंधित व्यवसाय (जैसे खेती, बगीचा आदि)
-
पशुपालन (जैसे बकरी पालन, मुर्गी पालन, गौ पालन आदि)
महिला रोजगार योजना 2026 लाभ
- महिलाओं को 10,000 से 2 लाख तक लोन की सुविधा
- सब्सिडी भी मिलेगी ताकि repayment आसान हो
- रोजगार शुरू करने का मौका, चाहे tailoring हो, दुकान हो या कोई छोटा बिज़नेस
- आत्मनिर्भर बनने का golden chance
- इसका उद्देश्य है महिलाओं को आर्थिक मदद देना ताकि वे अपना छोटा-मोटा बिज़नेस शुरू कर सकें।
- शुरुआती मदद ₹10,000 दी जाएगी।
- और अगर आप इस पैसे से रोजगार खड़ा करती हैं, तो 6 महीने बाद आपको अतिरिक्त ₹1 लाख तक की सहायता मिलेगी।
पात्रता महिला रोजगार योजना
अब जानते हैं कौन-कौन महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं:
-
लाभ सिर्फ़ एक परिवार से एक महिला को मिलेगा।
-
आवेदक महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-
परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
-
सबसे जरूरी शर्त: महिला को जीविका समूह (Jeevika Group) का सदस्य होना अनिवार्य है।
👉 अगर आप जीविका समूह से जुड़ी नहीं हैं, तो पहले जीविका का फॉर्म भरना होगा।

