UP Bhulekh | यूपी (उप ) भूलेख ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल जमाबंदी | Bhulekh Uttar Pradesh Check Online 2025 @upbhulekh govScheme StatusScheme Status

UP Bhulekh online check करना बहुत आसान हो गया है | कोई भी इच्छुक व्यक्ति जो उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खसरा खतौनी जानकारी लेना चाहता है, या जमाबंदी डाउनलोड करना चाहता है कुछ ही मिनटों में कर सकता है | Bhulekh Uttar pradesh portal ऑनलाइन जमीन रिकॉर्ड निकालने की एक व्यवस्था है जिसके माध्यम से नागरिकों को बहुत सुविधा हो गई है |

Subscribe our Channel

मेरे प्यारे दोस्तों, आज हम आपको उत्तर प्रदेश भूलेख संबंधित जानकारी  देंगे|भूलेख का सही अर्थ है भूमि से संबंधित लिखित रूप में जानकारी| भूलेख को अलग-अलग जगह में कई नामों से जाना जाता है |जैसे की जमाबंदी , भूमि अभिलेख , भूमि का ब्यौरा,खेत के कागजात  खेत का नक्शा ,खाता ,इत्यादि नामों से पुकारते हैं|भूलेख वेब पोर्टल का निर्माण उत्तर प्रदेश के भूमि रिकार्ड (UP Bhulekh) को कंप्यूटरीकृत करने के लिए इस प्रकार किया गया है कि भू-अभिलेखों के प्रतिदिन की गतिविधियों को सुव्यवस्थित किया जा सके| UP Bhulekh Portal  के द्वारा आपकी सारी जमीन का ब्योरा आपको ऑनलाइन मिल जाता है|

इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश भूलेख की ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी देंगे | हमारे कई पाठक जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं काफी समय से यह जानना चाह रहे थे की ऑनलाइन ही जमीन की जानकारी कैसे लें? आपको इस आर्टिकल में पता चलेगा की कैसे जमाबंदी (खसरा, खतौनी) की नकल और अन्य जमीन संबंधित जानकारी कैसे मिलेगी|

UP Bhulekh Khasra Khatauni

भूलेख का सही मायने में अर्थ होता है जमीन का पूरा विवरण (Land Records) | इसके  द्वारा आप जमीन पर मालिकाना हक जता सकते हैं |क्योंकि इसमें पकी जमीन का सारा विवरण दिया होता है |जमीन के कागजात के द्वारा आप आसानी से किसी भी बैंक से  से लोन ले सकते हैं| तथा फसल बीमा ले सकते हैं |जमीन का बंटवारा करने के लिए भूलेख ,यानी की जमीन का कागजात बहुत काम आता है |

दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे हम यह UP Bhulekh Online सुविधा  कैसे प्राप्त करेंगे? तो आइए हम आपको इसकी जानकारी दीजिए ध्यान से पढ़ें|

यूपी भूलेख :खसरा खतौनी जमाबंदी नकल ऑनलाइन @upbhulekh gov portal

  • आपको उत्तर प्रदेश भूलेख की कॉपी डाउनलोड करने के लिए यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट-http://upbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा
  • वेबसाइट खुल जाने पर आप ऑनलाइन सुविधाओं की लिस्ट देख पाएंगे
  • जैसे हम अभी खसरा खतौनी की बात कर रहे हैं तो आप “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” पर क्लिक करें
  • एक नए पेज में अब आपको कैप्चा कोड भरने को कहा जायेगा| जो अंक या अक्षर फोटो में दिखें उन्हें दी गई जगह में डालकर सबमिट पर क्लिक करिये
  • अब नया पेज खुलेगा |वहां अपना ज़िला, तहसील, ग्राम, खसरा/खतौनी  नंबर या सर्वे नंबर या पट्टे की जानकारी इत्यादि देनी या चुननी होगी|
  • पहले अपने जनपद का चुनाव करिये, फिर तहसील चुनिए और फिर ग्राम चुनें | अगर सूचि में ग्राम नहीं दिख पा रहा है तो ग्राम का पहला अक्षर चुन लीजिये|
  • चुनाव के बाद आपको अपनी जमीन की जानकारी देनी होगी | ये आप बड़ी ही आसानी से “खसरा/गाटा संख्या द्वारा”, “खाता संख्या द्वारा”, “खातेदार के नाम द्वारा” या “नामांतरण दिनांक से” खोज सकते हैं
  • उचित टैब का चयन करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें|
  • फिर बॉक्स पर क्लिक करे|
  • सारी जानकारी चुनने के बाद भूलेख की सारी जानकारी आपके पास कंप्यूटर पर दिखाई देगी|
  • आप भूलेख का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं, डाउनलोड कर सकते है

UP Bhulekh पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें

भूलेख सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आपको राजस्व ग्राम खतौनी कोड की आवश्यकता पड़ेगी। अगर आपको ये कोड मालूम नहीं है तो कोई बात नहीं आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं |

  • सबसे पहले इस पेज पर जाएँ
  • अब अपना जनपद चुनें
  • इसके बाद अपनी तहसील का चुनाव करें
  • अंत में लिस्ट में आपने खोजें। आप गाँव के नाम का पहला अक्षर चुन के आसानी से गाँव ढूंढ पाएंगे। नाम के साथ ही आपको कोड भी दिख जायेगा जिसे आप नोट कर के रख लें। भविष्य में मांगे जाने पर आप इस कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं |
UP Bhulekh सम्बंधित प्रश्नोत्तर

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल क्या है?

यूपी भूलेख पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन जमीनी विवरण देखने की सुविधा है

खाता विवरण ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?

कोई भी इच्छुक व्यक्ति खसरा व् खतौनी संख्या देकर खता विवरण की प्रति डाउनलोड कर सकता है

इस सुविधा का इस्तेमाल कौन कौन से जिले के लोग कर सकते हैं?

उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले या गाँव का कोई भी व्यक्ति मांगी गई जानकारी देकर, खसरा खतौनी नक़ल (जमाबंदी) या जमीन का व्योरा निकाल सकता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top