UP Bhulekh Khatauni Correction Online 2026 – नाम, अंश, पता सुधार घर बैठे करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बहुत बड़ी सुविधा शुरू की है जिसके बारे में अभी बहुत कम लोगों को पता है। अब आपको खतौनी में नाम, पिता का नाम, पता या अंश (हिस्सा) सुधरवाने के लिए तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भूलेख खतौनी त्रुटि सुधार पोर्टल पर आप खुद अपने mobile से OTP login करके यह आवेदन कर सकते हैं — और वह सीधे Lekhpal के पास पहुँच जाएगा।


इस Portal पर क्या-क्या सुधर सकता है?

UP सरकार के इस portal पर इन चार चीज़ों में सुधार के लिए online आवेदन किया जा सकता है:

नाम संशोधन — खातेदार का नाम गलत है

संरक्षक संशोधन — पिता/पति/माता का नाम गलत है

पता संशोधन — पते में कोई गलती है

अंश संशोधन — ज़मीन में हिस्से का क्षेत्रफल गलत दर्ज है


Portal पर Login कैसे करें?

Step 1: अपने mobile browser में यह link खोलें: bor.up.nic.in

(आप पर जाएंगे upbhulekh.gov.in/ansh तो यह automatically redirect हो जाएगा)

Step 2: Login page पर “खातेदार द्वारा” option चुनें

Step 3: अपना registered mobile number डालें और “OTP प्राप्त करें” पर click करें

Step 4: Mobile पर आया OTP और Captcha code डालें

Step 5: Login button पर click करें — आपका dashboard खुल जाएगा

Dashboard में दो विकल्प मिलेंगे:

  • खतौनी में अंश संशोधन हेतु आवेदन
  • खतौनी में नाम / संरक्षक / पता संशोधन हेतु आवेदन

नाम / पिता का नाम / पता सुधरवाने का तरीका

भाग 1 — आवेदक का विवरण भरें

Login के बाद “नाम / संरक्षक / पता संशोधन” में जाएं और “नया आवेदन करें” पर click करें।

यहाँ यह जानकारी भरें:

  • आवेदक का नाम (सिर्फ हिंदी में)
  • पिता / पति का नाम (सिर्फ हिंदी में)
  • लिंग
  • Mobile number
  • उत्तर प्रदेश के किस ग्राम में निवास — हाँ / नहीं
  • जनपद और तहसील चुनें
  • आवेदक का पता (सिर्फ हिंदी में)

सब भरने के बाद “सुरक्षित करें और आगे बढ़ें” पर click करें। “Success! आवेदक का विवरण सुरक्षित किया गया” message आएगा।

भाग 2 — खातेदार का विवरण भरें

अब जनपद, तहसील और ग्राम चुनें। फिर गाटा/खसरा संख्या भरें।

System उस गाटे पर सभी खातेदारों की list दिखाएगा। उस खातेदार को चुनें जिसके नाम/पिता/पता में सुधार करना है।

खातेदार चुनने पर screen पर दो column दिखेंगे:

बाईं तरफ: वर्तमान खतौनी का विवरण — जो अभी गलत दर्ज है

दाईं तरफ: आवेदक द्वारा भरा जाने वाला विवरण — जो सही होना चाहिए

यहाँ Aadhaar Card के अनुसार सही नाम, पिता/माता का नाम और पता भरें।

“खातेदार का विवरण जोड़ें” button पर click करें।

Aadhaar Card Upload करें

सुधार का विवरण save होने के बाद — खातेदार के Aadhaar Card की PDF upload करें।

यह बहुत ज़रूरी है — Lekhpal Aadhaar card के आधार पर ही physical verification करेगा।

Final Submit — Lekhpal को अग्रेषित करें

सब कुछ सही होने पर नीचे दी गई घोषणा के checkbox पर tick करें:

“मैं यह घोषणा करता/करती हूँ कि अभिलेख में संशोधन किये जाने के उद्देश्य से यह आवेदन कर रहा/रही हूँ…”

Checkbox tick करने पर “आवेदन लेखपाल को अग्रेषित करें” button दिखेगा। उस पर click करें।

Screen पर आएगा: “Success! आवेदन पूर्णतः सुरक्षित किया गया और लेखपाल को अग्रेषित किया गया।”

आवेदन संख्या नोट कर लें — status tracking के लिए ज़रूरी है।


अंश (हिस्सा) सुधरवाने का तरीका

अगर ज़मीन के हिस्से का क्षेत्रफल गलत दर्ज है — तो Dashboard में “अंश संशोधन” section में जाएं।

Process same है — भाग 1 में आवेदक का विवरण, भाग 2 में जनपद/तहसील/ग्राम/गाटा संख्या भरें।

गाटा चुनने पर वर्तमान अंश की स्थिति दिखेगी:

  • वर्तमान अंश (जो गलत है)
  • संशोधित अंश का क्षेत्रफल (जो सही होना चाहिए)

सही क्षेत्रफल भरें — “खातेदार का विवरण जोड़ें” पर click करें — और “आवेदन सुरक्षित करें” पर submit करें।

ध्यान दें: अगर आप एक ही ग्राम के कई गाटों पर संशोधन चाहते हैं — तो एक ही आवेदन में दूसरी गाटा संख्या डालकर entry कर सकते हैं।


आवेदन का Status कैसे Track करें?

Portal पर login करें — “आवेदन सूची” पर click करें — आपके सभी आवेदनों की list दिखेगी।

हर आवेदन में तीन columns दिखेंगे:

  • लेखपाल की आख्या — Lekhpal ने जाँच की या नहीं
  • राजस्व निरीक्षक की आख्या — Revenue Inspector का status
  • तहसीलदार की आख्या — Final approval

जब तीनों में “सहमत” आ जाए — तो आपका सुधार स्वीकृत हो गया।

अधूरा आवेदन कहाँ मिलेगा? अगर आपने आवेदन बीच में छोड़ दिया — तो “ड्राफ्ट आवेदन” section में जाएं और “आवेदन पूर्ण करें” पर click करके वहाँ से जारी रखें।


आवेदन के बाद क्या होता है?

आपका आवेदन जमा होने के बाद यह process चलती है:

पहलाLekhpal को आवेदन मिलता है। वो आपके घर आकर physical verification करता है — यह देखता है कि Aadhaar card के अनुसार नाम सही है या नहीं।

दूसराराजस्व निरीक्षक Lekhpal की रिपोर्ट की जाँच करता है।

तीसराTहसीलदार final approval देते हैं।

तीनों के “सहमत” होने के बाद खतौनी में सुधार हो जाता है।

समय: साधारण मामलों में 15 से 45 दिन लग सकते हैं।


एक ज़रूरी बात — नाम सिर्फ हिंदी में भरें

Portal पर एक important note लिखा है: “खातेदार का नाम, पिता/पति/माता/संरक्षक, खातेदार का पता केवल यूनिकोड हिंदी में ही भरा जा सकता है।”

English में भरने की कोशिश मत करें — form submit नहीं होगा।


ज़रूरी Official Links

काम Official Link
खतौनी त्रुटि सुधार Portal upbhulekh.gov.in/ansh
BOR UP (Redirect होगा) bor.up.nic.in
खतौनी देखें upbhulekh.gov.in
Revenue Court vaad.up.nic.in
Helpline 0522-2217145
Email [email protected]

अंत में

यह portal UP सरकार की एक बेहतरीन सुविधा है। पहले जो काम Tehsildar दफ्तर के चक्कर काटकर होता था — वो अब घर बैठे mobile से हो सकता है।

बस एक बात याद रखें — गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त हो सकता है। इसलिए Aadhaar card देखकर ही सही जानकारी भरें।

आवेदन में कोई दिक्कत आ रही है? नीचे comment में बताएं — हम ज़रूर मदद करेंगे।

ऐसी ही सरकारी जानकारी के लिए visit करें egovtscheme.com


Disclaimer: यह जानकारी UP Bhulekh के official portal और सरकारी PDF manual पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि के लिए upbhulekh.gov.in देखें।

UP Bhulekh series के और articles:


यह जानकारी UP Government के revenue process पर आधारित है। Correction process case-to-case vary कर सकती है। Complicated cases में local revenue advocate से सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top